🙏🏽शुभ दिपावली 🙏🏽
आया त्योहर दीप का, मिलके ज्योत जलाये,
छोटी छोटी खुशी देके सबको प्यार बतायेंI
दीपों से सजे घर के आंगन, फुलो से महकती क्यारी,
अंधकार को चीर के रखे, रोशनी बड़ी ये न्यारी I
मिठाईयों की महक हर घर से आती, जगमगती फुलजड़िया,
बच्चा बच्चा आज फोड़ता, फटाको की लड़िया.I
रंगोलियो से भरा आंगन करे सबका स्वागत,
गले लगने-प्यार बांटनेमें, लगे नहीं कोई लागतI
चलो पर्व ये रोज़ मनाये, दूर करे अंधियारी,
सबका जीवन मंगलमय हो, यही प्रार्थना हो हमारीI
- अतुल पंड्या


Comments
Post a Comment